Please wait

प. बंगाल में पारा 38 पार, अभी और उछलेगा

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

02 Jun 2023

प. बंगाल में पारा 38 पार, अभी और उछलेगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज दिनभर तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य हिस्सों में भी तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News